Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर अशोक गहलोत और सचिन पायलट का पुराना मानेसर कांड गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान के बाद अब बीजेपी ने भी इस लड़ाई में एंट्री मार दी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में अब नई पीढ़ी की एंट्री हो रही है। यही वजह है कि गहलोत अपनी बेचैनी छिपा नहीं पा रहे हैं। वे बस किसी तरह अपनी राजनीति बचाने की आखिरी कोशिश में जुटे हैं।
बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद को एक्टिव दिखाने की चक्कर में विरोधियों को छोड़ अपनी ही पार्टी के नेताओं को लपेट रहे हैं। वे आज तक मानेसर वाले वाकये को भूल नहीं पाए हैं। बार-बार इस मुद्दे को उठाना सिर्फ सचिन पायलट को नीचा दिखाना नहीं है। इसके जरिए वे कांग्रेस आलाकमान को भी आंखें दिखा रहे हैं। साफ लगता है कि पुरानी पीढ़ी अब नए चेहरों से डरने लगी है।
मदन राठौड़ ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की सोच पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत आज भी सचिन पायलट को बच्चा समझते हैं। जबकि पायलट अब 48 साल के हो चुके हैं और दिल्ली की राजनीति में बड़ा नाम हैं।
उन्होंने सवाल किया क्या वो अपने ही घर के युवाओं पर भरोसा करने से डरते हैं? दिल्ली का नेतृत्व अब तीसरी-चौथी पीढ़ी को आगे बढ़ा रहा है। इसी बदलाव से राजस्थान के पुराने कांग्रेसी नेताओं के हाथ-पांव फूल रहे हैं।
जयपुर के सियासी गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, बीजेपी इस अंदरूनी कलह का पूरा फायदा उठाने के मूड में है। राठौड़ ने साफ कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में ही एक दूसरे की खिंचाई करने में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ हमारी डबल इंजन सरकार सिर्फ विकास और सुशासन के काम में लगी है। हम फालतू की बयानबाजी से दूर रहकर राजस्थान की तरक्की पर ध्यान दे रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा


