Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के बड़ापुरा गांव में चंबल नदी के किनारे शुक्रवार को पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 5000 ट्रॉली अवैध बजरी स्टॉक को जब्त कर बुलडोजर से नष्ट किया गया।
कोतवाली थाना पुलिस के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल नदी की बजरी की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि बड़ापुरा गांव में चंबल नदी के पास माफियाओं ने भारी मात्रा में बजरी का भंडारण किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 5000 ट्रॉली बजरी को जब्त किया, जिसे माफिया बरसात के मौसम में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। कई बुलडोजरों की मदद से बजरी को नष्ट किया गया और भारी मात्रा में मशीनरी भी जब्त की गई। पुलिस ने आसपास के गांवों में अन्य भंडारण स्थलों को भी चिह्नित किया है, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले माफिया चंबल नदी के आसपास के जंगलों में भाग गए। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह गिरफ्तार! STF ने उठाया
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
