Rajasthan News: नीट पेपर लीक मामले की आंच अब जयपुर ग्रामीण के गांवों तक पहुंच गई है। आज सुबह सीबीआई की दो गाड़ियां जमवारामगढ़ पहुंची। सीबीआई की दो अलग-अलग टीमों ने निशाना थे दिनेश और मांगीलाल के घर और आलीशान फार्महाउस को चारों तरफ से घेर लिया। करीब चार घंटे तक घर का कोना-कोना छाना गया।

सीबीआई की एक टीम ने घर के अंदर दिनेश और मांगीलाल की मां और पत्नी से लंबी पूछताछ की। कमरे बंद करके उनके बयान दर्ज किए गए। टीम ने घर से मोबाइल फोन और कुछ डायरियां बरामद की हैं, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं, दूसरी टीम घर के बाहर बने लग्जरी फार्महाउस की पैमाइश और तलाशी में जुटी रही। ताज्जुब की बात यह है कि कल तक जो परिवार अपने बच्चों को बेगुनाह बता रहा था, आज सीबीआई को देखते ही उनके होंठ सिल गए।
गांव के बीचों-बीच बना यह फार्महाउस किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। अंदर हाई-टेक जिम, महंगी गाड़ियां और ऐशो-आराम का हर सामान मौजूद था। वहां खाने-पीने के सामान के साथ शराब की बोतलें भी बिखरी मिलीं। सीबीआई को शक है कि पेपर लीक के तार इसी लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे छिपे हैं।
कैमरे पर तो कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, लेकिन दबी जुबान में गांव वालों ने कई बड़े राज खोले। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में इस परिवार की किस्मत रातों-रात चमक गई। अचानक जमीनें खरीदी जाने लगीं और आलीशान मकान खड़े हो गए। सबसे ज्यादा हैरानी तो इस बात की है कि एक ही परिवार के 5 सदस्य डॉक्टर बन गए। अब सीबीआई इसकी गहराई से जांच कर रही है कि आखिर यह डिग्री मेहनत की है या सेटिंग की।
सीबीआई के अफसरों ने फिलहाल मीडिया से कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन जिस तरह से साक्ष्य जुटाए गए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में राजस्थान से कुछ बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- गौरव भाटिया के खिलाफ पोस्ट हटाने का आदेश, CJP नेता सौरव दास को हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- ‘यह गलत है’
- हाउसिंग बोर्ड की मनमानी, कस्तूरबा आवासीय परिसर की बजाए सड़क पार दूसरे भवन में बनाए कमरे! स्कूल प्रबंध समिति ने छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
- बचाव में उतरे ससुर! अशोक सिद्धार्थ ने मायावती को लिखा पत्र, कहा- मेरे सन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ें, मेरे दामाद से पहले वो आपके भतीजे
- कॉलोनी में घर के अंदर चल रहा था अवैध क्लीनिकः सरकारी दवाएं, अबॉर्शन किट और खून की थैलियां जब्त
- पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा


