Hanuman Beniwal Security Cut: राजस्थान की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। नागौर से सांसद और आरएलपी (RLP) सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में भजनलाल सरकार ने बड़ी कटौती कर दी है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात तीन पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
मामला बुधवार रात का है। सूत्रों के मुताबिक, हनुमान बेनीवाल एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कह दीं जो सरकार को नागवार गुजरीं। इसके बाद गुरुवार को बीजेपी नेताओं ने बेनीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जयपुर के गलियारों में चर्चा तेज हुई और कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बेनीवाल की सुरक्षा से तीन गनमैन वापस बुला लिए। अब बेनीवाल के पास सिर्फ नागौर जिले के ही पुलिसकर्मी बचे हैं।
बेनीवाल का पलटवार- मैं डरने वाला नहीं
सुरक्षा कम होते ही हनुमान बेनीवाल ने सरकार को दो टूक जवाब दिया है। बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने कभी सरकार से हाथ जोड़कर सुरक्षा नहीं मांगी थी। सांसद ने सरकार से सीधे सवाल पूछते हुए कहा सरकार पहले यह साफ करे कि उन्हें सुरक्षा दी ही क्यों गई थी और अब अचानक क्यों हटाई गई? उन्होंने कहा मेरी असली सुरक्षा राज्य के हजारों युवा हैं, जो हर वक्त मेरे साथ खड़े रहते हैं। मैंने बजरी माफिया और पेपर लीक करने वाले बड़े-बड़े मगरमच्छों से लड़ाई लड़ी है। भजनलाल सरकार सुरक्षा घटाकर मुझे डराने की गलतफहमी में न रहे।
पहले मिले हुए थे हथियारबंद कमांडो
बेनीवाल ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा विवाद के समय खुफिया इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उस वक्त जयपुर और नागौर पुलिस ने मिलकर उन्हें 8 जवान दिए थे, जिनमें घातक हथियारबंद कमांडो भी शामिल थे। लेकिन अब सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
पढ़ें ये खबरें
- कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल और पायलट को मिली नई जिम्मेदारी
- खुलेआम जानलेवा हमला! BJP का झंडा लहराती कार ने JE को घसीटा; सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
- CGPSC और DMF फंड घोटाला मामला: ED की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर
- 2027 चुनाव से पहले CM भगवंत मान की बड़ी सियासी एंट्री, प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव पहुंचे
- Women’s T20 Asia Cup 2026: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी


