Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही करीब 1100 पदों पर पीटीआई (PTI) भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बेरोजगारों के लिए एक और अच्छी खबर है। चर्चा है कि 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा से पहले इस भर्ती में 500 पद और बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन इस बार नौकरी पाना इतना आसान नहीं होगा। बोर्ड ने इस बार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़ा चक्रव्यूह तैयार किया है।

पिछली बार का फर्जीवाड़ा देख बदला नियम
दरअसल, साल 2022 की पीटीआई भर्ती में खेल सर्टिफिकेट और डिग्रियों को लेकर भारी फर्जीवाड़ा हुआ था। इस बार बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने साफ कर दिया है कि पुरानी गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा। नए नियम के मुताबिक, अब अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ही अपनी बीपीएड (B.P.Ed) की मार्कशीट और खेल सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
दस्तावेज बदला तो सीधे बाहर
नया नियम बहुत सख्त है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय अभ्यर्थी को वही ओरिजिनल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जो उसने फॉर्म भरते वक्त अपलोड किया था। अगर दोनों में जरा सा भी अंतर मिला, तो बोर्ड उसे तुरंत खारिज कर देगा। अभ्यर्थी बाद में यह बहाना नहीं बना पाएंगे कि ई-मित्र वाले ने गलत डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिया था।
यूनिवर्सिटी से खरीदे गए थे सर्टिफिकेट
मेजर जनरल आलोक राज, अध्यक्ष (कर्मचारी चयन बोर्ड) के अनुसार 2022 की भर्ती जांच में करीब 1200 ऐसे मामले मिले थे, जिनमें आवेदन और वेरिफिकेशन के समय अलग-अलग दस्तावेज थे। सबने ई-मित्र की गलती बताई, लेकिन साफ दिख रहा था कि चयन होने के बाद फर्जी सर्टिफिकेट खरीदे गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, पिछली भर्ती में फर्जी डिग्री के तार मध्य प्रदेश की सत्यसाईं यूनिवर्सिटी और उत्तर प्रदेश की जेएस यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी (SOG) ने इन विश्वविद्यालयों पर छापेमारी भी की थी। इसी को देखते हुए इस बार चयन बोर्ड पहले से ही अलर्ट मोड पर है।
पढ़ें ये खबरें
- बंद कमरे में छात्रा को पढ़ाने पर मचा बवाल, शिक्षक पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, जांच में जुटा शिक्षा विभाग
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित: 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन
- Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में नया भूचाल, भाटी के कलेक्ट्रेट वाले हंगामे पर भड़के राजेंद्र राठौड़, दे डाली ये सीधी नसीहत
- क्या बिहार की भी होगी अपनी IPL टीम? दिग्गज उद्योगपति ने जताई दिलचस्पी, युवाओं को वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देने का किया वादा
- Farah Khan के लिए बेहद खास रहा बच्चों का ग्रेजुएशन डे, इमोशनल पोस्ट हुई वायरल …

