Rajasthan News: दौसा में जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-माफिया गिर्राज गुप्ता और विवेक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में भू-माफिया गिरोह में हड़कंप मच गया है।

यह मामला साल 2017 में दर्ज एक जमीन विवाद से जुड़ा है। शिकायतकर्ता बद्री मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनकी 2 बीघा 18 बिस्वा जमीन से जुड़े सौदे में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की गई। जांच में सामने आया कि जमीन की रजिस्ट्री बद्री मीणा और उनके साथियों के नाम थी, जबकि इस पूरे सौदे में गिर्राज गुप्ता फाइनेंसर की भूमिका में शामिल था।
पुलिस के मुताबिक, जमीन पर प्लॉटिंग के दौरान करीब 130 फार्मों पर हस्ताक्षर करवाए गए और बाद में उन्हीं दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर अतिरिक्त प्लॉट काटकर बेच दिए गए। आरोप है कि गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का खेल किया।
जांच में यह भी सामने आया कि गिर्राज गुप्ता और उसके साथियों ने निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए और उन्हें जेल तक भिजवाने की कोशिश की। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पर्याप्त सबूत मिलने के बाद गिर्राज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
विवेक सैनी को भी मामले में नामजद किया गया है और पुलिस अब इस पूरे गिरोह के राजनीतिक और प्रशासनिक कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
दौसा पुलिस का कहना है कि अवैध कब्जों, फर्जी रजिस्ट्री और जमीन हड़पने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- गुरुग्राम-नूंह में बिजली सप्लाई निजी कंपनियों को देने के प्रस्ताव पर घमासान, HERC ने पूरी की जनसुनवाई
- सरकारी बोलेरो में सरेआम स्टंट: मप्र शासन लिखी गाड़ी से स्कूल के सामने बच्चों की जान से खिलवाड़, VIDEO वायरल
- प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क उठे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- अपना दुकान चलाने के लिए…..
- एंबुलेंस न मिलने से 4 मौत का मामलाः नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला, लिखा- ‘यह हादसा नहीं, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की हत्या’
- PM मोदी के जींद दौरे से पहले बड़ी सुरक्षा चूक: PWD विश्राम गृह में मिले 21 एक्सपायर फायर सिलिंडर
