Rajasthan News: राजस्थान की सड़कों पर सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नए डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के एक आदेश पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चलाया गया। जयपुर से लेकर जोधपुर और कोटा तक, हर बड़े नाके पर पुलिस तैनात रही।

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरे राजस्थान में एक साथ 1103 जगहों पर नाके लगाए गए थे। पुलिस की इस मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों के भीतर करीब 40 हजार बाइक और 35 हजार के आसपास कारों को रोककर चेक किया गया। इस पूरे एक्शन के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 226 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पूरे प्रदेश में कुल 15,083 चालान बनाए गए।
- बिना हेलमेट: 3234 बाइक सवारों का चालान कटा।
- बिना सीट बेल्ट: 1648 कार चालकों पर जुर्माना लगा।
- काली फिल्म: 1643 गाड़ियों से काली फिल्म हटवाई गई।
- नंबर प्लेट: 1653 गाड़ियों पर गलत नंबर प्लेट मिली।
- ड्रिंक एंड ड्राइव: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 385 लोगों को पकड़ा गया।
- मोबाइल यूज: फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाने वाले 184 लोग नपे।
जयपुर में पकड़ाए 25 लाख रुपए
चेकिंग के दौरान सिर्फ चालान ही नहीं कटे, बल्कि पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी भी लगी। जयपुर रेंज में पुलिस ने पांच गाड़ियां जब्त की और उनके पास से 25.50 लाख रुपए कैश बरामद किया। वहीं भरतपुर रेंज में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर और भारी मात्रा में देसी शराब पकड़ी गई। कोटा और बीकानेर में भी डोडा चूरा और अवैध शराब पुलिस ने जब्त की।
चालान काटने में जयपुर और अजमेर सबसे आगे
जयपुर रेंज में अकेले 2492 चालान काटे गए और 13,589 गाड़ियों को खंगाला गया। इसके ठीक बाद अजमेर रेंज रही, जहां 2229 चालान हुए। भरतपुर, उदयपुर और कोटा में भी आंकड़ा 1500 के पार रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जयपुर कमिश्नरेट में 990 और जोधपुर कमिश्नरेट में 338 चालान काटे गए।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

