Rajasthan News: कोटा के जेके लोन और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई महिलाओं की मौत के मामले में डरावना खुलासा हुआ है। डिलीवरी के समय इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी इंजेक्शन जांच में पूरी तरह फेल हो गया है। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 20 दवाओं के सैंपल कोलकाता भेजे थे। वहां से आई रिपोर्ट ने पूरे मेडिकल महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

लोकल फर्म ने बेचे थे खराब इंजेक्शन, 3500 डिब्बे जब्त
जांच रिपोर्ट आते ही ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आ गई। अधिकारियों ने नयापुरा और कलेक्ट्रेट चौराहे के पास बने सरकारी दवा स्टोरों पर छापेमारी की। वहां से करीब 3500 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को तुरंत जब्त कर लिया गया।
यह फेल इंजेक्शन (बैच संख्या 1-7881) स्थानीय फर्म मेसर्स राजस्थान मेडिकल द्वारा जेके लोन अस्पताल को सप्लाई किया गया था। ड्रग विभाग अब इस दोषी फर्म के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराने की तैयारी में है।
15 हजार इंजेक्शन पहले ही लगाए जा चुके
सबसे डराने वाली बात यह है कि जब तक इस इंजेक्शन का सैंपल फेल हुआ, तब तक करीब 15,000 इंजेक्शन महिलाओं को लगाए जा चुके थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अस्पताल के अंदर अभी भी डर का माहौल है। हालांकि, एडिशनल ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र गर्ग ने कहा कि इंजेक्शन का सैंपल सब-स्टैंडर्ड यानी अमानक मिला है, लेकिन सिर्फ इसी वजह से महिलाओं की मौत हुई हो, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। इसी बीच सुल्तानपुर डिस्पेंसरी में भी तीन मरीजों की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। वहां भी दवाओं को सीज कर दिया गया है।
डॉक्टरों को दी सख्त चेतावनी
एक के बाद एक आधा दर्जन प्रसूताओं की मौत के बाद जयपुर से चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ खुद कोटा पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम और ओटी का जायजा लिया। मैडम ने डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। नए नियमों के अनुसार अब ऑपरेशन थिएटर (OT) और ICU का हर हफ्ते स्टरलाइजेशन करना जरूरी होगा। सिजेरियन डिलीवरी जैसी संवेदनशील सर्जरी के दौरान जूनियर के भरोसे काम नहीं चलेगा, सीनियर डॉक्टर का रहना अनिवार्य है। अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं के स्टॉक की हर रोज सीनियर स्टाफ जांच करेगा।
पढ़ें ये खबरें
- 30-Inch Curved Display और Hybrid Engine के साथ आज लॉन्च होगी Kia Sorento, Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर!
- ‘सुशासन और बेटी बचाओ महज एक नारा’, बक्सर में छात्राओं से दुष्कर्म पर रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा
- नेपाल में कुदरत का करिश्मा: तबाही के 10वें दिन सुरंग के मलबे से दो लोग जिंदा निकले, सुनाई दे रहीं और आवाजें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- दिल्ली में छतों से होगी बिजली की कमाई, रेखा सरकार का 2.30 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का प्लान
- ईरान ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, ट्रम्प का उड़ाया मजाक, कहा- ‘हबीबी, कम टू ईरान’


