Rajasthan News: राजस्थान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी आतंकी साजिश (Terror Plot) का पर्दाफाश किया है।
हनुमानगढ़ से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल (Sleeper Cell) से जुड़े सदस्य क्रिश राय मंडल उर्फ शान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शहजाद भट्टी राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक (Grenade Attack) कराने की साजिश रच रहा था।

पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ टाउन निवासी क्रिश राय मंडल लंबे समय से व्हाट्सएप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। जांच (Investigation) में सामने आया है कि उसने आतंकी को कई महत्वपूर्ण लोकेशन (Location) और वीडियो भेजे थे।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं 2 स्लीपर सेल मेंबर
हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र मीणा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि क्रिश सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए सीधे शहजाद भट्टी के संपर्क में था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपने नेटवर्क (Network) से जुड़े दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के बाद शहजाद भट्टी बौखलाया हुआ था और राजस्थान में पुलिस को निशाना बनाना चाहता था।
दो पुलिस थानों की कराई गई रेकी
पुलिस के मुताबिक, शहजाद भट्टी ने रायसिंहनगर और हनुमानगढ़ टाउन थाने पर ग्रेनेड अटैक (Grenade Attack) की योजना बनाई थी। इस काम की जिम्मेदारी क्रिश राय मंडल को सौंपी गई थी। आरोप है कि क्रिश ने दोनों थानों की रेकी (Recce) की, वहां की सटीक लोकेशन (Location) और वीडियो तैयार कर पाकिस्तान में बैठे आतंकी तक पहुंचाए।
पंजाब जैसी वारदात की थी साजिश
एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस इससे पहले भी शहजाद भट्टी से जुड़े दो कथित स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि उन्हीं गिरफ्तारियों से नाराज होकर आतंकी पुलिस से बदला लेना चाहता था। शुरुआती जांच के अनुसार, वह पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों की तर्ज पर राजस्थान के पुलिस थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क (Network) की पड़ताल कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने साझा की तस्वीरें
- JPSC भर्ती केस में अभय तिवारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत, CID ने बताया अहम कड़ी
- एसआईआर में फर्जीवाड़े पर निर्वाचन विभाग सख्त, विदेशी नागरिकों के लिए दस्तावेज बनाने वालों को चेतावनी
- ‘भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’… अखिलेश यादव ने लगाया देश की व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप
- CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…


