Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital) में सोमवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए कर्मचारियों ने काम ठप कर नारेबाजी शुरू कर दी।

इलाज में देरी का आरोप, फिर शुरू हुआ हंगामा
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज के परिजन इलाज को लेकर शुरुआत से ही नाराज चल रहे थे। बात इतनी बढ़ गई कि परिजनों ने आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात विष्णु प्रकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ उठा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
अस्पताल में चक्का जाम, थमी स्वास्थ्य सेवाएं
मारपीट की इस घटना के बाद नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने अस्पताल के कॉरिडोर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्से में कुछ देर के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं पर असर पड़ा। मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नयापुरा थाने को तुरंत मामले की सूचना दी गई।
अधीक्षक ने संभाला मोर्चा, पुलिस की दबिश
मामला बिगड़ता देख अस्पताल अधीक्षक धर्मराज मीणा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कर्मचारियों को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें दोबारा काम पर लौटने के लिए राजी किया। वहीं, पीड़ित विष्णु प्रकाश की शिकायत पर नयापुरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो हमलावरों को डिटेन कर लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- सोशल मीडिया पर फोटो डालने के विवाद में सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
- विपक्ष को इस बात की पीड़ा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर कैसे बन गया- भूपेंद्र चौधरी
- मेरठ में पति की कार के बोनट पर लटकी पत्नी, 5 किमी तक दौड़ती रही गाड़ी; वीडियो वायरल
- संजय सरावगी का दो टूक, तेजस्वी और खड़गे के बयानों पर विपक्ष को घेरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर भी क्या बोले जानिए
- मंच पर घिरे मासूम शर्मा! युवाओं ने की जबरदस्त हूटिंग, पुलिस को भी पीछे हटने को कहा… जानें क्या है पूरा मामला
