Rajasthan News: जयपुर के खोह नागोरियान इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है।

तलाई क्षेत्र में अचानक उठा धुएं का गुबार
यह फैक्ट्री खोह-नागोरियान के आयशा नगर तलाई क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास चल रही थी। सुबह सब कुछ सामान्य था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग से आग की लपटें उठने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे मजदूर
हादसे में झुलसे 5 मजदूरों को तुरंत SMS अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत बेहद नाजुक है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर मजदूर 80 से 90 फीसदी तक झुलस चुके हैं। उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। मौके पर अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है।
रिहायशी इलाके में कैसे चल रही थी फैक्ट्री?
घटना के बाद जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और एडीएम युगांतर शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। एडीएम ने बताया कि सुबह 11 बजे आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस रवाना कर दी गई थीं। मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि आग लगने की सही वजह पता चल सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से यह हादसा हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
