Rajasthan News: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक थ्री-स्टार होटल में लगी भीषण आग ने अजमेर के एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इस हादसे में यूको बैंक से रिटायर्ड जवरी लाल अग्रवाल और उनकी पत्नी कमला अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसा बेहद भयानक था। दिल्ली के साकेत में मैक्स हॉस्पिटल के पास स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और होटल में सुबह तड़के आग लगी। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे।
बीमार रिश्तेदार से मिलने गए थे दिल्ली
गुलाब बाड़ी के रहने वाले जवरी लाल अग्रवाल और कमला अग्रवाल मंगलवार शाम को ही दिल्ली के लिए निकले थे। उनके एक करीबी रिश्तेदार की तबीयत खराब थी। वे बुधवार सुबह मालवीय नगर के इस होटल में रुके थे। अचानक शॉर्ट सर्किट या किसी और वजह से होटल में आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भागने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में कुल 21 लोगों की जान जाने की खबर है, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
बेटा अमेरिका में तो बेटी जयपुर में
अग्रवाल दंपत्ति के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी दीपा जयपुर में रहती है, जबकि बेटा सचिन अग्रवाल अमेरिका में रहता है। दोनों भाई-बहन इस वक्त गहरे सदमे में हैं। वे तुरंत अजमेर के गुलाब बाड़ी वाले घर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


