Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सहकार मार्ग स्थित विद्युत विनियामक आयोग के भवन में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी, जहां अस्थायी रूप से रिकॉर्ड रूम भी बनाया गया था। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी बिल्डिंग में काला धुआं भर गया।

दरअसल, जैसे ही आग की सूचना मिली, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को हॉल की खिड़की के कांच तोड़ने पड़े। सीढ़ी लगाकर जवान ऊपर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जब लपटें थोड़ी कम हुई, तब कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। फायरकर्मी बाबूलाल जाट ने बताया कि अंदर तापमान इतना ज्यादा था कि खड़ा होना मुश्किल था। आग बुझाने में करीब आधे घंटे का समय लगा, लेकिन तब तक वहां रखे दस्तावेज बुरी तरह प्रभावित हो चुके थे।
क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?
आग की खबर मिलते ही डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोगरा और विनियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीएमडी आरती डोगरा ने निरीक्षण के बाद बताया कि आग लगते ही अलार्म बज गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जिस वक्त आग लगी, फ्लोर पर केवल तीन ही लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। सीएमडी का दावा है कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं जले हैं क्योंकि अधिकतर रिकॉर्ड डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : केके रेललाइन पर भूस्खलन से ब्रेक, 35 दिन में 411 करोड़ के माल परिवहन पर असर!
- खूबसूरत बहू, नामर्द बेटा और सिरफिरा ससुर! बंद कमरे में ससुर ने बहू को दिया ऐसा ऑफर कि मच गया बवाल
- ISRO ने SpaceX जैसी तकनीक का किया परीक्षण, 2027 तक तैयार होगा पूरा इंजन…
- दो सड़क हादसे में 2 की मौत: हाइवा और ट्रेलर में हुई भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, इधर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
- निजी मेडिकल कॉलेजों पर अधिक फीस वसूली का आरोप, पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग
