Rajasthan News: जयपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके राजस्थान सचिवालय से शनिवार दोपहर एक डराने वाली खबर आई। यहां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के सेक्शन में अचानक आग लग गई। जैसे ही कमरे से धुआं निकलता दिखा, वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर की तरफ भागे।

शॉर्ट सर्किट ने बिगाड़ा खेल
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है। दोपहर का वक्त था और दफ्तर में काम चल रहा था, तभी अचानक एक कमरे से चिंगारियां उठीं और धुआं फैलने लगा। अच्छी बात यह रही कि आग बहुत ज्यादा नहीं फैली। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
दमकल की गाड़ियां और अफसरों की दौड़
आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। साथ ही DIPR के बड़े अधिकारी भी तुरंत मौके पर जमा हो गए। स्थिति का जायजा लिया गया। फिलहाल दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है। अब वहां कूलिंग का काम चल रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO

