Rajasthan News: लोकसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान सहित अन्य सीटों पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा भी रविवार को कैबिनेट की बैठक में पहुंचे. हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था, लेकिन वे बैठकों में नहीं आ रहे थे.

वे इस्तीफा दिए जाने के बाद पहली बार बैठक में आए हैं. बैठक में आते और जाते वक्त उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी. जानकारी के अनुसार उन्होंने बैठक में पेपरलीक मामले में सख्त कार्रवाई, एसआई भर्ती रद्द करने, एससी-एसटी बैकलॉग को भरने, तबादलों से प्रतिबंध हटाने और जमीन आवंटन के मामले में पूरी सावधानी बरतने के अपने सुझाव बैठक में रखे बताए.
किरोड़ी ने 4 जुलाई को मंत्री पद से इस्तीफा देने की सार्वजनिक जानकारी दी थी. उनके कैबिनेट बैठक में आने के बाद शासन सचिवालय और विभागीय ऑफिस जाकर काम- काज करने के सवाल पर जोगाराम ने कहा कि वे विभाग का काम पहले से ही कर रहे हैं. फाइलों को निरंतर देख रहे हैं. विभाग का काम-काज प्रभावित नहीं हुआ है. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार को चुप्पी साधी रखी. वहीं सोमवार को सुबह वे भाजपा ऑफिस में मीडिया से रूबरू हो सकते है.
पढ़ें ये खबरें भी
- ठाणे में पार्टी दफ्तर के अंदर घुसकर शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर हत्या, हिरासत में दो संदिग्ध
- उज्जैन शाही मस्जिद बवाल में बड़ा एक्शन: पुलिस ने 9 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 12 अक्टूबर तक भेजे गए जेल; 1 की तलाश जारी
- मनातू में फिर खौफ का साया : BDO-CO को सोशल मीडिया पर मिली गोली मारने की धमकी,प्रशासनिक महकमे में हलचल
- जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश में कोई इंडिया गठबंधन नहीं, तेजस्वी में दम है तो छोड़ें अपनी सदस्यता
- खाकी की सरपरस्ती में माफिया का तांडव! पुलिस की जिप्सी में बैठकर रेड मारने पहुंचा शराब ठेकेदार का गुंडा; TI लाइन अटैच


