Rajasthan News: रामदेवरा में इन दिनों एक ऐसी चीज हो रही है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। यहां की मशहूर नागौर धर्मशाला को बिना तोड़े, बिना फोड़े जैक के सहारे सीधा 3 फीट ऊपर उठा दिया गया है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि जबरदस्त इंजीनियरिंग है।

बरसात के दिनों में इस धर्मशाला की हालत खराब हो जाती थी। भवन का लेवल सड़क से काफी नीचे था, जिसके कारण अंदर पानी भर जाता था। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। धर्मशाला को गिराकर दोबारा बनाना न सिर्फ बहुत महंगा था, बल्कि इसमें समय भी बहुत बर्बाद होता। इसलिए मालिकों ने इसे लिफ्ट करने का अनोखा रास्ता चुना।
हरियाणा के इंजीनियरों का कमाल
इस मुश्किल काम को पूरा करने के लिए हरियाणा से प्रवीण कुमार और उनकी टीम आई है। 80 से ज्यादा मजदूर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पिछले 72 दिनों से लगातार काम चल रहा है। 18 हजार स्क्वायर फीट की इस विशाल इमारत को अब तक 80 फीसदी तक ऊपर उठाया जा चुका है।
अब बस थोड़ा सा काम बाकी
इंजीनियरों की मानें तो अगले 10 दिनों में यह पूरा काम खत्म हो जाएगा। अब तक यह इलाका जैसलमेर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूर-दूर से लोग यह देखने आ रहे हैं कि कैसे बिना एक ईंट तोड़े इतने बड़े ढांचे को ऊपर खड़ा कर दिया गया। स्थानीय लोग इसे किसी अजूबे से कम नहीं मान रहे हैं।
प्रवीण कुमार का कहना है कि ये तकनीक अब पत्थर और ईंट वाले किसी भी पुराने मकान के लिए वरदान साबित हो सकती है। बिना नुकसान पहुंचाए घर को सुरक्षित ऊपर किया जा सकता है। रामदेवरा में यह काम इंजीनियरिंग का ऐसा नमूना बन गया है, जिसकी मिसाल इलाके में लंबे समय तक दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
