Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब तलाशी अभियान के दौरान जेल से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ताजा मामले ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सर्च अभियान में मिले दो फोन
इस बार जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए औचक तलाशी अभियान में दो मोबाइल मिले एक एंड्रॉयड और एक कीपैड फोन। ये वार्ड नंबर 4 और 9 से बरामद हुए। इससे पहले वार्ड नंबर 11 से भी फोन, डेटा केबल और जर्दे की पुड़िया जब्त की गई थी।
जांच शुरू
जेल प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए लाल कोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचे और इन्हें कौन इस्तेमाल कर रहा था।
1 सितंबर को भी हुआ था खुलासा
गौरतलब है कि 1 सितंबर को भी तलाशी के दौरान वार्ड नंबर 4 के बैरक नंबर 1 से एक मोबाइल फोन मिला था, जो विचाराधीन कैदी जयसिंह के पास उसके बिस्तर में छिपाकर रखा गया था।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
