Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरस रही है। जोधपुर में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर के शांतिनाथ नगर, पाल रोड पर रहने वाले प्लाईवुड कारोबारी हरिशंकर भंडारी अपने परिवार के साथ शनिवार सुबह माणकचौर-दइजर स्थित राधा रानी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। कार में हरिशंकर के साथ उनके समधी संपत लाहोटी, उर्मिल संपत और एक रिश्तेदार महिला सवार थीं। इस दौरान शहर में मूसलाधार बारिश हो रही थी।
हादसा उस समय हुआ जब यह परिवार आटिया नाले के पास से गुजर रहा था। भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था और रपट बन गई थी। कार को रपट से निकालने की कोशिश के दौरान तेज बहाव में कार पलट गई और बह गई। हादसे में हरिशंकर भंडारी, संपत लाहोटी और उर्मिल संपत की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों में से केवल एक रिश्तेदार महिला को सुरक्षित निकाला जा सका।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पानी में बहे तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, और इलाके में मातम छा गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
