Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। कोटा-झालावाड़ रोड पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा के पास ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।

दो पिकअप गाड़ियों से हो रही थी तस्करी
दरअसल, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को गोपनीय सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप इस रास्ते से गुजरने वाली है। जानकारी मिलते ही टीम ने मंडाना टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की और दो संदिग्ध पिकअप गाड़ियों को रोका। तलाशी लेने पर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गाड़ियों में 104 बैगों के अंदर करीब 938 किलो अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।
उपायुक्त के निर्देशन में हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी रेड केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा के उपायुक्त नरेश बुंदेल के कड़े निर्देशों के बाद की गई। ब्यूरो की सक्रियता की वजह से तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला और मौके से ही 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल ब्यूरो और स्थानीय पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : केके रेललाइन पर भूस्खलन से ब्रेक, 35 दिन में 411 करोड़ के माल परिवहन पर असर!
- खूबसूरत बहू, नामर्द बेटा और सिरफिरा ससुर! बंद कमरे में ससुर ने बहू को दिया ऐसा ऑफर कि मच गया बवाल
- ISRO ने SpaceX जैसी तकनीक का किया परीक्षण, 2027 तक तैयार होगा पूरा इंजन…
- दो सड़क हादसे में 2 की मौत: हाइवा और ट्रेलर में हुई भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, इधर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला
- निजी मेडिकल कॉलेजों पर अधिक फीस वसूली का आरोप, पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग
