Rajasthan News: बारां जिले के छबड़ा में आज एसडीएम ऑफिस के बाहर भारी भीड़ नजर आई और बीच में नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ जमीन पर बैठे थे। उनके हाथ में झोली थी और डीएपी खाद के लिए उन्होंने प्रशासन से झोली फैलकर भीख मांगी।

किसानों की हालत देख नरेश मीणा का आरोप है कि बुवाई का सीजन सिर पर है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर खाद गायब है। फायदा निजी व्यापारी उठा रहे हैं। व्यापारी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं और किसानों की जेब खाली कर रहे हैं। नरेश मीणा ने साफ कहा कि जब तक खाद की कालाबाजारी बंद नहीं होती और किसानों को माल नहीं मिलता, वो अपनी जगह से नहीं हिलेंगे।
धरना शुरू करने से पहले नरेश मीणा ने बालापुरा गांव से पैदल मार्च निकाला। एसडीएम ऑफिस के गेट पर पहुंचकर उन्होंने दंडवत प्रणाम किया। प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर आज किसानों को खाद नहीं मिली, तो यह धरना भूख हड़ताल में बदल जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर बुवाई रुकी और किसानों के परिवारों पर संकट आया, तो इसकी पूरी जवाबदारी बारां जिला प्रशासन की होगी।
नरेश मीणा ने धरने के दौरान दो टूक कहा कि वे किसानों के हक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सरकारी दफ्तरों में किसानों को चक्कर काटते देख उनका सब्र जवाब दे गया। उन्होंने कहा, मैं किसानों के लिए खाद की भीख मांग रहा हूं, क्योंकि प्रशासन ने अपना वादा नहीं निभाया।
पढ़ें ये खबरें
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद
- क्या आप भी कर रहे थे स्पेशल TET का इंतजार? 3 नवंबर की तारीख डायरी में कर लें नोट, इस बार चूक गए तो…
- एंबुलेंस न मिलने से 2 घंटे तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल की दहलीज पर तोड़ा दम; कटनी में 5 महीने में 8वीं प्रसूता की मौत, कलेक्टर ने मामले में दिए जांच के आदेश


