Rajasthan News: जमानत पर बाहर आने के महज 13 दिन बाद नरेश मीणा एक बार फिर जेल पहुंच गया है। शनिवार को कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए दो टूक कहा नरेश मीणा आदतन अपराधी है, उसने कोर्ट के आदेशों की अनदेखी की और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। अब वह और उसके तीन साथी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। नरेश इन दिनों झालावाड़ जेल में बंद है।

25 जुलाई को झालावाड़ के SRG मेडिकल कॉलेज में हुए हंगामे के मामले में नरेश मीणा, मुरारीलाल, जकाकाश और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ गोलू मीणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया था।
कोर्ट ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि नरेश ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में व्यवधान डाला। ऐसे आरोपी को बेल देने से समाज में गलत संदेश जाएगा।
मामला उस वक्त का है जब झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात लोगों की जान गई थी। इसके विरोध में नरेश मीणा और उसके समर्थकों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस और मेडिकल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और राजकार्य में बाधा डालने की घटनाएं हुईं।
नरेश मीणा इससे पहले टोंक जिले के समरावता गांव में उपचुनाव के दौरान SDM को थप्पड़ मारने के मामले में आठ महीने जेल में रह चुका है। देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान यह घटना हुई थी। हाई कोर्ट से उसे इस मामले में जमानत मिली थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आया था।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
