Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार दोपहर को कुदरत का खौफनाक रूप देखने मिला। आसमान में अचानक धूल का एक विशालकाय बवंडर उठा। देखते ही देखते इस रेतीले तूफान ने पूरे सरदारशहर को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर के 2 बजे ही घने काले बादल और धूल की वजह से रात जैसा नजारा बन गया।

बीच सड़क थम गए वाहनों के पहिए
तूफान इतना भयंकर था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई। इसके चलते सरदारशहर के मुख्य रास्तों और मेगा हाईवे पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार जहां की तहां थम गई।
स्थानीय बिजली ग्रिड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, तूफान की वजह से शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। इस नुकसान के चलते आधे से ज्यादा शहर की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
जयपुर-अजमेर समेत कई संभागों में बड़ा अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, यह सब एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के एक्टिव होने की वजह से हुआ है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली चमकने और ओले गिरने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटों में धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद



