Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर अपने पुराने और भरोसेमंद दलित चेहरे नीरज डांगी पर दांव खेला है। आंकड़ों के गणित को देखें तो नीरज डांगी का लगातार दूसरी बार राज्यसभा जाना पूरी तरह तय लग रहा है।

डांगी का कहना है कि उन्होंने हमेशा सदन में जनता के हक की आवाज बुलंद की है और इसी काम को देखकर पार्टी आलाकमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। राजनीति की पिच पर लंबा वक्त बिताने वाले नीरज डांगी ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा सौंपा है, उसने सबकी नजरें अपनी तरफ खींच ली हैं। हलफनामे के मुताबिक, डांगी परिवार के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
बैंक बैलेंस से लेकर गाड़ियों तक, सब कुछ है आलीशान
नीरज डांगी की तरफ से दिए गए शपथ पत्र को देखें तो उनके पास नकद और बैंक बैलेंस के रूप में मोटी रकम जमा है। डांगी परिवार की कुल चल संपत्ति लगभग 2.79 करोड़ रुपये दिखाई गई है।
- नकद और बैंक डिपॉजिट: करीब 1.43 करोड़ रुपये।
- बीमा और भारी निवेश: लगभग 83.30 लाख रुपये।
- उधार दी गई रकम: फ्लैट और अन्य लोगों को करीब 2.25 करोड़ रुपये का कर्ज या एडवांस भुगतान दिया गया है।
- लग्जरी गाड़ियां: डांगी परिवार के पास सफर के लिए टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और फोर्ड इकोस्पोर्ट जैसी गाड़ियां हैं।
किलो के भाव है सोना और चांदी
इस हलफनामे में सबसे ज्यादा चर्चा डांगी परिवार के पास मौजूद सोने और चांदी की हो रही है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर खूब गपशप चल रही है। परिवार के पास 2.55 किलोग्राम सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.66 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 31 किलोग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत करीब 86.69 लाख रुपये है।
पेट्रोल पंप और जमीनों में बड़ा हिस्सा
नीरज डांगी सिर्फ कैश और गहनों के ही मालिक नहीं हैं, बल्कि उनका कारोबार और प्रॉपर्टी में भी बड़ा निवेश है। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में एक मैग्नेटिक फ्यूलिंग स्टेशन नाम की फर्म है। इस पेट्रोल पंप में नीरज डांगी की पूरे 50 फीसदी की हिस्सेदारी है।
इसके अलावा जमीनों की बात करें तो पाली जिले में उनकी पैतृक कृषि भूमि है, जिसमें उनका 1/11 हिस्सा दर्ज है। वहीं, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उनके नाम एक कीमती व्यावसायिक प्लॉट है। इसके साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिरसी रोड जैसे प्राइम लोकेशन पर भी एक आवासीय भूखंड उनके नाम पर दर्ज है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
