Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी के नए संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर में अपनी पहली ही बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने साफ कह दिया कि अब दिखावे की राजनीति बंद करनी होगी। काम करना है तो जमीन पर उतरना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर बकवास की तो सीधे बाहर का रास्ता
सूत्रों की मानें तो बैठक में सबसे ज्यादा गुस्सा सोशल मीडिया पर नेताओं की हरकतों को लेकर दिखा। कुछ नेताओं के बयानों और पोस्ट पर अजेय कुमार ने खुलकर नाराजगी जताई।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि अगर पार्टी के भीतर कोई भी बात है, तो उसे बंद कमरे में सुलझाओ। अपने ही लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया या जनता के बीच जाकर बोलना अब बर्दाश्त नहीं होगा। खबर है कि जल्द ही इसके लिए नए नियम भी लागू हो सकते हैं।
65 प्रवक्ताओं की फौज पर चली कैंची?
पार्टी में टीवी पर बहस करने वाले और अखबारों में बयान देने वाले प्रवक्ताओं की लंबी-चौड़ी फौज है। अभी करीब 65 प्रवक्ता और पैनलिस्ट इस लिस्ट में शामिल हैं। बैठक में अजेय कुमार ने सीधा सवाल उठाया कि आखिर इतने सारे प्रवक्ताओं की क्या जरूरत है?
अब इस पूरी लिस्ट की छंटनी की जाएगी। अब केवल उन्हीं लोगों को आगे किया जाएगा जिनके पास बोलने की कला होगी और जो सरकार की बात को सही तरीके से जनता के सामने रख पाएंगे। बाकी लोगों की छुट्टी होना तय माना जा रहा है।
फूल-माला, होर्डिंगअब नहीं चलेगी
नए महामंत्री ने साफ कर दिया कि पार्टी में पहचान बनाने के लिए अब बड़े-बड़े होर्डिंग, फ्लेक्स या स्वागत बैनर लगवाने की जरूरत नहीं है। फूल-मालाओं और दिखावे से अब किसी को बड़ा पद नहीं मिलने वाला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब संगठन में जगह केवल जमीनी काम और रिपोर्टिंग के आधार पर मिलेगी। जो नेता सिर्फ बड़े नेताओं के आगे-पीछे घूमते हैं उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
