Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आईसीयू में भर्ती श्रीरामसर इलाके की रहने वाली शारदा की तबीयत ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद से बिगड़ने लगी।

परिजनों के मुताबिक शारदा को 3 जून को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 जून को डॉक्टरों ने उनका सिजेरियन ऑपरेशन किया। बच्चे के जन्म की खुशियां अभी ठीक से मनाई भी नहीं गई थीं कि कुछ ही घंटों बाद शारदा के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बेकाबू होते देख 5 जून की सुबह उन्हें तुरंत आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया।
अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शारदा को मल्टी ऑर्गन फेलियर है। उन्हें सांस लेने में इतनी ज्यादा तकलीफ हुई कि पहले बाइपैप सपोर्ट पर रखा गया। जब इससे भी सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया। इलाज के दौरान यह बात भी सामने आई है कि प्रसूता की किडनी फेल होने की आशंका है।
पीबीएम अस्पताल के चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि प्रसूता में प्रसव से जुड़ी एक बेहद दुर्लभ और गंभीर जटिलता HELLP सिंड्रोम के लक्षण दिखे हैं। यह एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो प्रेग्नेंसी के दौरान या डिलीवरी के तुरंत बाद महिला के शरीर में जानलेवा स्थिति पैदा कर देती है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी में जुटी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

