Rajasthan News: अगर आप भी राजस्थान में अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026-27 को अमलीजामा पहनाते हुए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के 8 बड़े शहरों में नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि कम आय वाले परिवारों (EWS) से लेकर हाई इनकम ग्रुप (HIG) तक, सबके लिए फ्लैट्स और स्वतंत्र मकानों के विकल्प मिलेंगे।

इन शहरों में खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
दरअसल, बोर्ड के आयुक्त अरविंद पोसवाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बड़ी मीटिंग की। इस योजना के तहत जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, टोंक, नागौर, अलवर, करौली और भीलवाड़ा में नए प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। गौरतलब है कि जयपुर के पास स्थित फागी और चौमूं में भी नए रिहायशी इलाकों को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है।
क्वालिटी से समझौता नहीं, अवैध कब्जों पर चलेगा डंडा
मीटिंग के दौरान आयुक्त ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ये आदेश दिए हैं कि बोर्ड की सभी खाली संपत्तियों पर तुरंत बोर्ड लगाए जाएं। किसी भी तरह के अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन हो। नई योजनाओं की जमीन पर सघन निगरानी रखी जाए ताकि अतिक्रमण न हो सके।
जनता की पहली पसंद बना मंडल
बता दें कि हाल ही में हुई ई-नीलामी से मिले करोड़ों के राजस्व ने साबित कर दिया है कि आज भी राजस्थान के लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा आवासन मंडल पर है। आयुक्त पोसवाल का कहना है कि इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए फागी और चौमूं जैसे उभरते इलाकों में भी हर वर्ग के लिए किफायती घर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम योगी का मऊ दौरा कल: 400 करोड़ के विभिन्न विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- माओवादियों का हथियार कारखाना ध्वस्त : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद
- रतलाम में गाय के कटे अवशेष मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का चक्काजाम समाप्त; 7 दिन के आश्वासन पर धरना खत्म
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी, सीएम साय बोले – हजारों परिवारों के पक्के घर के सपने को मिलेगा नया संबल
- युवती पर कमेंट करना पड़ा भारी! कार गैराज मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
