Rajasthan News: दौसा जिले के लालसोट में तहसीलदार और वकीलों के बीच चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। तहसीलदार अमितेश मीणा ने वकीलों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है, लेकिन अधिवक्ता अब उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, तहसीलदार ने वकीलों को लेकर कहा था कि काले कोट वाले सब गुंडे हैं। यह बयान सामने आने के बाद से ही बार एसोसिएशन भड़क उठा।

19 अगस्त को तहसीलदार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे वकीलों को ‘काले कोट में घूम रहे गुंडे’ कहते दिख रहे थे। इसके बाद उन्होंने थाने के बाहर धरना देकर वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की थी। करीब तीन घंटे के धरने के बाद 13 वकीलों पर केस दर्ज किया गया, जिसके जवाब में दो अधिवक्ताओं ने भी तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल लालसोट के डिप्टी एसपी दिलीप मीणा कर रहे हैं।
विवाद की शुरुआत एक स्टे ऑर्डर को लेकर हुई थी। वकीलों का आरोप है कि 19 अगस्त को जब वे तहसीलदार को एसडीएम का स्टे ऑर्डर देने पहुंचे, तो उन्होंने आदेश लेने से इनकार कर दिया। न सिर्फ इतना, बल्कि अभद्रता करते हुए उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
इस बीच राजस्थान बार एसोसिएशन की जांच रिपोर्ट तहसीलदार को दोषी मान चुकी है। रिपोर्ट हाईकोर्ट प्रशासन और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को भी भेजी गई है। यही वजह है कि अब वकीलों का रुख और सख्त हो गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा समेत अधिवक्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार की बर्खास्तगी की मांग करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
