Rajasthan News: जोधपुर में सोशल मीडिया की मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। वारदात से ठीक पहले वो इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। लाइव वीडियो में उन्होंने रोते हुए कहा, औरतों का मरना आसान नहीं होता, बहुत मुश्किल है। यह बोलते ही उन्होंने जहर निगल लिया। इस घटना से पूरे जोधपुर में हड़कंप मच गया।

अब इस मामले में अनीता के पति दीनाराम ने शनिवार को बनाड़ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पति ने लगाए गंभीर आरोप
अनीता के पति दीनाराम का कहना है कि यह कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं है। इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश थी। दीनाराम ने पुलिस को बताया कि कुछ लोकल सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और खुद उनके परिवार के कुछ लोग अनीता के पीछे पड़े थे। वे लगातार उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे थे।
दीनाराम के मुताबिक, परिवार के ही कुछ लोगों ने अनीता को धमकी दी थी कि वे दूसरे लोगों से मिलकर इंटरनेट पर उसकी बेइज्जती करवाएंगे। व्हाट्सएप पर भी लगातार गंदे मैसेज भेजे जा रहे थे। पति का दावा है कि उनके पास इस पूरी प्रताड़ना के पुख्ता सबूत और रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। पुलिस ने अब मालाराम और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकारगढ़ में सनसनी, 5 दिन से ICU में जंग
यह पूरी घटना 3 जून की सुबह की है। शिकारगढ़ के बालाजी फार्म हाउस (गोदारों की ढाणी) में रहने वाली अनीता ने सुबह करीब 11:30 बजे जहर खाया था। तबीयत बिगड़ते ही उन्हें तुरंत एमडीएम (MDM) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत इतनी खराब थी कि उसी रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। पिछले 5 दिनों से अनीता वहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।
फेफड़े और दिल पर होता है असर
एमडीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने अनीता की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अनीता ने जो जहर खाया था, वह दो खतरनाक केमिकल का कॉम्बिनेशन था। यह सीधा इंसान के फेफड़ों, दिल, दिमाग और सांस लेने के सिस्टम पर हमला करता है।
डॉ. विकास राजपुरोहित, सुपरिटेंडेंट के अनुसार अनीता का इलाज सही समय पर शुरू हो गया था। अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। उन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। उम्मीद है कि अगले 2 दिनों में वे बयान देने की स्थिति में आ जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मिशन बिहार’ पर मोहन भागवत, मुंगेर के प्रशिक्षण शिविर में 3 दिन तक स्वयंसेवकों को देंगे ट्रेनिंग
- UCG NET परीक्षा 22 जून 2026 से शुरू होगी, NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल
- Rajasthan News: जोधपुर की अनीता बिश्नोई केस में नया मोड़: जहर खाने से पहले का लाइव वीडियो वायरल, पति ने थाने में दर्ज कराया केस
- कनाडा में सोया बेटा, ताबूत में लौटेगा गांव… 22 साल के वीरेन की मौत से कुरुक्षेत्र गमगीन
- ‘मैंने तानाशाह हिटलर से प्रेरणा लेकर…’, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर मचा सियासी बवाल
