Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पचपदरा स्थित एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ है जब पूरा प्रशासन कल यानी 21 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटा था। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि इन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।

मौके पर मची अफरा-तफरी, 20 दमकलें तैनात
दरअसल, रिफाइनरी परिसर से मिल रही जानकारी के अनुसार, आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सायरन बजाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। बालोतरा, बाड़मेर और आसपास के इलाकों से करीब 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। गौरतलब है कि प्रशासन ने पूरे रिफाइनरी क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है।
कल होना है उद्घाटन, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियां
बता दें कि इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कल सुबह 11:30 बजे पीएम मोदी के हाथों होना तय है। सूत्रों के अनुसार, करीब 80 हजार करोड़ की लागत से बनी इस रिफाइनरी में लगी आग ने सुरक्षा इंतजामों और उद्घाटन कार्यक्रम पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि, प्रशासन की पहली प्राथमिकता अभी आग पर पूरी तरह काबू पाना है ताकि जान-माल का ज्यादा नुकसान न हो।
अलर्ट मोड पर प्रशासन
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बालोतरा कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर मौजूद हैं। जयपुर से मुख्यमंत्री कार्यालय भी लगातार अपडेट ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या गैस पाइपलाइन में लीकेज की आशंका जताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश ! कालीघाट आवास के पास महिला हिरासत में, TMC ने जताई साजिश की आशंका
- Bihar Top News 13 oct 2026: ऑटो पर पलटा ट्रक तीन की मौत, SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
- CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
- पेंशन अपडेट और टैक्स में छूट का झांसा: रिटायर्ड कर्मचारी से 6 लाख की ठगी, 1500 किलोमीटर दूर बिहार पहुंची देवास पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
- भगवंत मान के बचपन के दोस्त ने छोड़ी AAP, कांग्रेस में हुए शामिल; पंजाब की सियासत में मची हलचल
