Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले में बनी पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery) इन दिनों विकास से ज्यादा विवादों के केंद्र में है। दरअसल, 21 अप्रैल को पीएम मोदी इसका लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन ठीक एक दिन पहले लगी भीषण आग ने न सिर्फ कार्यक्रम को टाल दिया, बल्कि एक बड़ा सियासी घमासान भी शुरू कर दिया है।

सीएम भजनलाल का दावा और क्रेडिट की जंग
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू की एक जनसभा में दावा किया कि रिफाइनरी में राजस्थान सरकार को 26 फीसदी हिस्सेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से मिली है। सीएम के इस बयान ने कांग्रेस खेमे में हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी इसे मोदी सरकार की उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे तथ्यों के साथ खिलवाड़ करार दे रहा है।
अशोक गहलोत बोले- भ्रामक भाषण दे रहे मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री को शायद जानकारी ही नहीं है कि 26% की भागीदारी 2013 के शिलान्यास के समय से ही तय थी। गहलोत ने आरोप लगाया कि अपनी असफलता और हादसे से ध्यान भटकाने के लिए सीएम गलत बयानबाजी कर रहे हैं। 2013 में सोनिया गांधी द्वारा किए गए शिलान्यास के समय ही HPCL और केंद्र ने 26% हिस्सेदारी की शर्त रखी थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इसे बचकाना आरोप बताया है।
79 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट और बजट का खेल
दरअसल, यह रिफाइनरी शुरू से ही राजनीति की भेंट चढ़ती रही है। शुरुआत में इसकी लागत महज 37,000 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 79,459 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 2013 में कांग्रेस ने शिलान्यास किया था जिसे बीजेपी ने चुनावी स्टंट कहा था।2017-18 में वसुंधरा सरकार ने नया मॉडल लाया और पीएम मोदी ने दोबारा शुभारंभ किया। इसके बाद 2023-24 में इसका काम पूरा हुआ, लेकिन लोकार्पण से पहले ही आग लगने की घटना हो गई।
पढ़ें ये खबरें
- नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर करेगी आप: सुशील गुप्ता
- Nashik TCS Case: SIT की हेल्पलाइन पर शिकायतें अंबार; FIR दर्ज कराने को नहीं है तैयार, निदा खान अब भी फरार
- पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी अकेले लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम
- हाईकोर्ट ने खारिज की IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की सभी याचिकाएं, मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने अटैच की है करोड़ों की संपत्ति
- शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्यक्रम से लौटकर 18 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस
