Rajasthan News: भारत-पाक सीमा से लगे राजस्थान के जैसलमेर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब साधेवाला इलाके में सीमा के अंदर लगभग 10 किलोमीटर भीतर दो नाबालिग शव बरामद हुए। इनमें एक 18 वर्षीय युवक और लगभग 15 वर्षीय किशोरी शामिल है। प्रारंभिक जांच में शवों की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया गया है कि दोनों की मृत्यु 7-8 दिन पहले हुई होगी, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिलने से गहराया शक
मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों शवों के पास से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक आईडी कार्ड मिला है, जिसमें युवक का नाम रवि कुमार और उम्र 18 वर्ष दर्ज है। लड़की की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर सुरक्षा एजेंसाओं को आशंका है कि यह मामला पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ा हो सकता है या फिर सीमा पार से घुसपैठ अथवा किसी संगठित साजिश की कड़ी हो सकता है।
संयुक्त जांच में जुटी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसएफ, जैसलमेर पुलिस और तनोट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
खुफिया तंत्र अलर्ट, सीमावर्ती गांवों में पूछताछ
पाकिस्तानी सिम और आईडी बरामद होने के बाद IB, RAW जैसी खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव मोड में आ गई हैं और घटनास्थल से लेकर आसपास के सीमावर्ती गांवों तक में लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह मामला जासूसी, घुसपैठ या मानव तस्करी से जुड़ा तो नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- गयाजी में दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली
- चीन के कब्जे वाले तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का आया भूकंप, 16 लोगों की मौत, 32 घायल
- भारत से इंडोनेशिया लौटा तस्करी से बचाया गया नन्हा ऑरंगउटान, ओडिशा के 5 और की वापसी की तैयारी
- माता-पिता के विवाद में बच्चे का हित सर्वोपरि, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
- बिहार विधान परिषद का मतदान जारी, नीरज कुमार ने दिखाए विक्ट्री साइन, बोले – मैं गिरने वाला नहीं
