Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर वन क्षेत्र के नया टापरा गांव में रविवार तड़के एक घर की गैलरी में पैंथर के घुसने से हड़कंप मच गया। सुबह जब सुरेंद्र मीणा के परिवार ने गैलरी से अजीब आवाजें सुनीं और खिड़की से देखा, तो वहां एक पैंथर बैठा दिखाई दिया। इस दृश्य ने परिवार को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और वन विभाग को सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

आसपुर रेंजर सोनम मीणा के नेतृत्व में आसपुर और साबला वन विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि पैंथर गैलरी में शांत बैठा था और कमजोर व अस्वस्थ लग रहा था। वन विभाग ने स्थानीय तकनीक का उपयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फंदे की मदद से पैंथर के पैरों को बांधा गया और काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया गया। पैंथर के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के बाद पैंथर को साबला वन विभाग कार्यालय ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, पैंथर बीमार और कमजोर है, और उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग ने बताया कि पैंथर के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

