Rajasthan News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के चार प्रमुख पार्कों का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने और वहां उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शाने वाले स्मारक स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराने के उद्देश्य से की जा रही है।
इन चार शहरों के पार्कों का बदलेगा नाम
घोषणा के अनुसार, जयपुर के वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित पार्क और उदयपुर की सेक्टर-12 योजना के अंतर्गत बने पार्क का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 103 रन का लक्ष्य, निकी प्रसाद ने झटके 2 विकेट
- समता रास गरबा उत्सव 2026: नौ दिनों तक भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम, नवमी पर 250 से ज्यादा प्रतिभागियों को दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार…
- सामूहिक आत्महत्या या फिर कुछ और… रेलवे ट्रैक पर मिली पटवारी की लाश: सिर धड़ से अलग, कार में मिला बच्चों का शव
- मुजफ्फरपुर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ वांटेड गिरफ्तार, तीन गंभीर मामलों में थी तलाश
- ये क्या तमाशा है… ट्रामा सेंटर में ग्रीन कार्पेट लगाने पर भड़के मंत्री सिंधिया, घायल श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे अस्पताल
