Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर से शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी (Fraud) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती का रिश्ता जिस युवक की फोटो दिखाकर तय किया गया था, शादी उसके बजाय किसी दूसरे युवक से करा दी गई।
पीड़िता का दावा है कि उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ (Mentally Challenged) है। शादी के बाद उसके साथ मारपीट की गई और ससुर पर रेप (Rape) समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजन पोकरण के डीवाईएसपी कार्यालय (Pokaran DYSP office) पहुंचे और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि शादी के बाद युवती के साथ लगातार मारपीट की गई। शिकायत में ससुर दमाराम और रिश्ता तय कराने वाले रामूराम पर रेप (Rape) के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही घर की अन्य महिलाओं के साथ भी अमानवीय व्यवहार और अप्राकृतिक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता दरिया देवी के मुताबिक, परिवार को रिश्ता तय करते समय एक युवक की फोटो (Photo) दिखाई गई थी, लेकिन शादी के दिन किसी दूसरे युवक से विवाह करा दिया गया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उन पर दबाव बनाया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के सामने भी पूरी सच्चाई नहीं आने दी गई और उन्हें मामला दबाने के लिए धमकाया गया। इतना ही नहीं, युवती को जबरन ससुराल ले जाया गया और उसके मायके वालों को उससे मिलने तक नहीं दिया गया।
परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना और कथित यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) के कारण पीड़िता की शारीरिक और मानसिक स्थिति बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसे पहले फलसूंड अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पोकरण जिला अस्पताल (Pokaran District Hospital) रेफर कर दिया।
मामले पर पोकरण के डीवाईएसपी बुधाराम विश्नोई ने बताया कि शिकायत में शादी के बाद जबरदस्ती और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चूंकि घटना बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा ( Shiv Assembly constituency in Barmer) क्षेत्र के उण्डू इलाके की है, इसलिए फलसूंड थाने में जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर मामला आगे की जांच (Further Investigation) के लिए बाड़मेर पुलिस को भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का स्लीपर सेल मेंबर गिरफ्तार
- कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचे सैकड़ों लोग, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीं जन-समस्याएं
- लोगों के दिमाग में चंदा चोरी की बात ना पहुंचे इसलिए भाजपा चुप है, इस पर चर्चा ही नहीं कर रहे- डिंपल
- रायपुर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर जताई चिंता, कहा- सब ठीक हो जाएगा
- नाम बदला, धर्म छिपाया और रचाई शादी: जबलपुर में 2 साल बाद सामने आया नकली ‘राजकुमार’ का असली चेहरा!
