Rajasthan News: सिंधिया रियासत काल की करीब 400 साल पुरानी चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की तलाश अब राजस्थान तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से मिले इनपुट के आधार पर करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र के गांवड़ा मीणा में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में करौली पुलिस, शिवपुरी पुलिस से मिले सुरागों के आधार पर भरतपुर की मेटल डिटेक्टर टीम और 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गांवड़ा मीणा में जेसीबी से कराई गई खुदाई
पुलिस ने गांवड़ा मीणा के कई संदिग्ध स्थानों पर जेसीबी मशीनों से खुदाई कराई। भरतपुर से आई मेटल डिटेक्टर टीम ने भी संभावित जगहों की गहन जांच की। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
शिवपुरी पुलिस के इनपुट के बाद शुरू हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात करौली के गांव से करीब 15 लोग शिवपुरी पहुंचे थे। इसके बाद 18 जुलाई को शिवपुरी पुलिस ने करौली पुलिस को मामले की सूचना दी। अगले दिन 19 जुलाई को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने संदिग्धों की लोकेशन गांवड़ा मीणा क्षेत्र से जुड़ी होने का इनपुट साझा किया, जिसके बाद संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
पांचना बांध को लेकर भी सामने आईं चर्चाएं
सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि चोरी हुई तोप को लेकर पांचना बांध क्षेत्र में भी कुछ आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां फिलहाल सभी संभावित सुरागों की पड़ताल कर रही हैं। करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी हिंडौन सिटी के पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार मीणा को सौंपी है।
पढ़ें ये खबरें
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता
- प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश
- नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुलेगी कौन-सी कड़ी?
