Rajasthan News: अलवर. राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के माजरा पीपली गांव में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हंगामा मच गया। एक वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजोबाई को जबरन बाइक पर बैठाते दिखे, जिसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के विरोध में देर रात ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। महिला के परिजनों ने भिवाड़ी में SP कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

रेखा, पत्नी अजीत सिंह, ने बताया कि उनकी सास राजोबाई खेत में काम कर रही थीं, जब पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में यह कार्रवाई नियमों के खिलाफ थी। पुलिस का कहना है कि सादा वर्दी में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों को पकड़ने गए थे, लेकिन राजोबाई और उनके परिजनों ने आरोपियों को भगा दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
ग्रामीण राज सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने खेत में चारा लेने गई गर्भवती रेखा सहित अन्य महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे रेखा चोटिल होकर बेहोश हो गई। पुलिसकर्मी उसे बाइक पर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई को गलत ठहराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
