Rajasthan News: जयपुर में वंदे मातरम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।
खाचरियावास ने कहा, वंदे मातरम तो कांग्रेस का गीत है। हमारे कार्यालयों में हर कार्यक्रम से पहले यह गाया जाता है। भाजपा वालों को पहले खुद वंदे मातरम गाकर दिखाना चाहिए। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वे अपने कार्यालय में वंदे मातरम गा कर दिखाएं।

उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जयपुर के एक स्कूल में छात्रा की आत्महत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि इस मामले में मिलीभगत की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को स्कूलों में गिरती छतों और बच्चों की मौत जैसी घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि केवल बयानबाजी पर।
इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा था कि डोटासरा को वंदे मातरम के प्रति श्रद्धा नहीं है। दिलावर का कहना था कि यदि उनमें मातृभूमि के प्रति भावना होती, तो वे वंदे मातरम जैसे देशभक्ति गीत का विरोध नहीं करते।
राजस्थान की सियासत में वंदे मातरम एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर राष्ट्रभक्ति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

