Rajasthan News: जयपुर में वंदे मातरम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।
खाचरियावास ने कहा, वंदे मातरम तो कांग्रेस का गीत है। हमारे कार्यालयों में हर कार्यक्रम से पहले यह गाया जाता है। भाजपा वालों को पहले खुद वंदे मातरम गाकर दिखाना चाहिए। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वे अपने कार्यालय में वंदे मातरम गा कर दिखाएं।

उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जयपुर के एक स्कूल में छात्रा की आत्महत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि इस मामले में मिलीभगत की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को स्कूलों में गिरती छतों और बच्चों की मौत जैसी घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि केवल बयानबाजी पर।
इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा था कि डोटासरा को वंदे मातरम के प्रति श्रद्धा नहीं है। दिलावर का कहना था कि यदि उनमें मातृभूमि के प्रति भावना होती, तो वे वंदे मातरम जैसे देशभक्ति गीत का विरोध नहीं करते।
राजस्थान की सियासत में वंदे मातरम एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर राष्ट्रभक्ति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’
- हॉस्टल की बदहाली से बगावत पर उतरी नई पीढ़ी: कभी छात्राएं तो कभी छात्र, अब 100 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले स्टूडेंट्स
- Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब
