Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर से सावन के पहले सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भगवान शंकर की पूजा के लिए उठी एक 8 महीने की गर्भवती महिला की करंट लगने से दुखद मौत हो गई, जबकि उसके पति को बचाने की कोशिश में गंभीर झुलसने की चोटें आईं। यह घटना कोटा के कुन्हाड़ी इलाके की काली बस्ती में हुई।

पुलिस के अनुसार, प्रिया कहार (28) सोमवार की सुबह जल्दी उठीं और पूजा की तैयारी के लिए स्नान करने के बाद छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान छत पर लगे एक तार में करंट होने की वजह से वे उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से प्रिया चिल्लाईं, जिसकी आवाज सुनकर उनका पति योगेंद्र उन्हें बचाने दौड़ा। लेकिन प्रिया को छूते ही योगेंद्र को भी करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह डंडे की मदद से उन्हें अलग किया और दोनों को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि योगेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रिया की 13 माह पहले कैथून से कोटा में शादी हुई थी और वह अपनी पहली संतान की उम्मीद कर रही थीं। पुलिस ने प्रिया के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
कोटा पुलिस के एसआई धनराज गुर्जर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना में बिजली के तार में खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से करंट आया होगा। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है ताकि सटीक कारणों का पता चल सके।
पढ़ें ये खबरें
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


