Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों और भाजपा विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव की समय रहते तैयारी शुरू कर दी जाए.

सीएम ने बताया कि सरकार ने दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को धन आवंटित किया है. उनके शब्दों में, हर जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह है, और जन आकांक्षाओं को पूरा करना ही उनकी पहली जिम्मेदारी है.
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग समेत मंत्री परिषद के सदस्य और विधायक मौजूद रहे.
संगठन में नए चेहरे जोड़ें
सीएम ने विधायकों और मंत्रियों से कहा कि संगठन में नए लोगों को शामिल करें और उन्हें जिम्मेदारियां भी दें. उन्होंने आग्रह किया कि सरकार के दो वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कामों को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचाया जाए. साथ ही निकाय और पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मजबूत तैयारी करने को कहा.
जनता के बीच जाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के लिए जनता से सीधे जुड़ने का अच्छा मौका हैं. उन्होंने सलाह दी कि सभी विधायक और मंत्री अपने क्षेत्रों में अधिक समय बिताएं, कार्यक्रमों में शामिल हों और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं.
कांग्रेस से ज्यादा काम करने का दावा
शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दो साल में वह काम किया है, जो कांग्रेस सरकार पांच साल में भी नहीं कर पाई. सीएम ने जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में लगातार प्रवास करने, कार्यकर्ताओं और आमजन से प्रतिक्रिया लेते रहने के निर्देश भी दिए.
पढ़ें ये खबरें
- एमपी में मंत्री-विधायकों का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड: परफॉर्मेंस के आधार पर बड़े फैसले संभव, इन नेताओं का बढ़ सकता है कद
- पटना शिक्षक सीट पर 145 वोट से आगे निकले नवल किशोर यादव, आपस में भिड़े BJP-RJD समर्थक
- सऊदी अरब में फंसे एमपी के 300 उमराह यात्री! वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने CM से मांगी मदद, कांग्रेस बोली- ‘सिर्फ फोटो सेशन में लगी सरकार’
- CG में दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
- पंजाब के पानी की एक-एक बूंद का हिसाब लेंगे भगवंत मान, बोले- सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
