Rajasthan News: राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता सतीश पूनिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी कुल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है, वह बेहद दिलचस्प है। करोड़ों के मालिक होने के बाद भी सतीश पूनिया का गाड़ियों को लेकर शौक काफी सादगी भरा है। हलफनामे के मुताबिक, पूनिया और उनके परिवार के पास कुल 6.45 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

पति के पास स्कूटर, पत्नी घूमती हैं लग्जरी कार से
गाड़ियों के मामले में सतीश पूनिया का अंदाज काफी अलग है। करोड़ों की नेटवर्थ होने के बावजूद पूनिया के खुद के नाम पर केवल एक होंडा स्कूटर है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी के नाम पर एक शानदार स्कोडा कार रजिस्टर्ड है। नेताजी खुद दोपहिया से चलना पसंद करते हैं, जबकि परिवार के पास चौपहिया गाड़ी की लग्जरी मौजूद है।
31 किलो चांदी और लाखों का सोना
पूनिया परिवार के पास चल संपत्ति के नाम पर करीब 1.08 करोड़ रुपये की नकदी और सामान है। हलफनामे के अनुसार, परिवार के पास फिलहाल 1.12 लाख रुपये कैश हैं। इसके अलावा करीब 12.50 लाख रुपये का इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट है।
गहनों की बात करें तो इस राजनेता के परिवार के पास 420 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 10.60 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही घर में 31 किलोग्राम चांदी भी है, जिसकी वैल्यू करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।
चूरू से लेकर जयपुर के पॉश इलाकों तक जमीनें
सतीश पूनिया ने जमीन-जायदाद में तगड़ा निवेश किया हुआ है। उनके पास कुल 5.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें उनके होम टाउन चूरू के बीदास और राजगढ़ इलाके में खेती की बड़ी जमीन शामिल है।
चुनावी हलफनामे के अनुसार पूनिया परिवार ने जयपुर और सीकर रोड के कई प्राइम लोकेशंस पर प्लॉट्स ले रखे हैं। जयपुर के मानसरोवर जैसे पॉश इलाके में उनके नाम पर एक बड़ा एचआईजी (HIG) फ्लैट भी दर्ज है।
इसके अलावा सादुलपुर-राजगढ़, जयपुर के जालसू, रानीसती नगर और सीकर रोड की आनंद लोक योजना में भी उनके कई कीमती प्लॉट्स हैं, जिनकी कीमत आज करोड़ों में है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
