Rajasthan News: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की छात्रा अमायरा की दर्दनाक मौत के बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अमायरा की मां शिवानी द्वारा रिकॉर्ड की गई एक पुरानी ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें बच्ची रोते हुए कहती है, मुझे स्कूल नहीं जाना है, मुझे मत भेजो। यह रिकॉर्डिंग शिवानी ने अपनी बेटी की क्लास टीचर को भेजी थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

माता-पिता का कहना है कि पिछले एक साल से वे स्कूल प्रशासन को बताते आ रहे थे कि कुछ बच्चे अमायरा को चिढ़ाते और ताने मारते हैं, पर स्कूल ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। पिता विजय मीणा ने बताया कि एक पैरेंट-टीचर मीटिंग में भी कुछ बच्चों ने अमायरा का मज़ाक उड़ाया था। जब उन्होंने शिकायत की, तो टीचर ने कहा कि यह को-एड स्कूल है, अमायरा को सभी से बात करना सीखना चाहिए।
घटना के दिन CCTV फुटेज में दिखता है कि अमायरा दो बार अपनी टीचर से बात करने की कोशिश करती है, फिर रेलिंग से कूद जाती है। लेकिन फुटेज में ऑडियो नहीं है, जबकि CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए था। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि माता-पिता के सभी बयान दर्ज किए जाएंगे और हर तथ्य की जांच होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परिवार गहरे सदमे में है, इसलिए बयान पुलिस की मौजूदगी में अगले कुछ दिनों में लिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मैं जिंदा हूं, ईरान युद्ध में हम जीत रहे…,’ मौत की अफवाहों के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्रंप को सुनाई खरी-खरी, बोले- इजराइल ने अमेरिका को युद्ध में नहीं घसीटा
- Bastar City News : पानी की तलाश में जान गंवा रहे वन्यजीव, उड़ान से पहले टूटा हवाई सपना, नवरात्रि में सड़कों पर उतरी मातृशक्ति, पहली आंधी में ही बिजली व्यवस्था बेपटरी, छात्राओं के गर्भवती मामले में बड़ा खुलासा, नशे में ड्राइविंग पर सख्ती…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- महाकाल मंदिर के महंत विनीत गिरी का इस्तीफा: 6 साल पहले संभाली थी गादी, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत ने वजह बताई स्वास्थ्य समस्या
- दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बदला उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम
- प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की एकांतिक वार्तालाप, जानिए आखिर किन विषयों पर हुई चर्चा
