Rajasthan News: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की छात्रा अमायरा की दर्दनाक मौत के बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अमायरा की मां शिवानी द्वारा रिकॉर्ड की गई एक पुरानी ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें बच्ची रोते हुए कहती है, मुझे स्कूल नहीं जाना है, मुझे मत भेजो। यह रिकॉर्डिंग शिवानी ने अपनी बेटी की क्लास टीचर को भेजी थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

माता-पिता का कहना है कि पिछले एक साल से वे स्कूल प्रशासन को बताते आ रहे थे कि कुछ बच्चे अमायरा को चिढ़ाते और ताने मारते हैं, पर स्कूल ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। पिता विजय मीणा ने बताया कि एक पैरेंट-टीचर मीटिंग में भी कुछ बच्चों ने अमायरा का मज़ाक उड़ाया था। जब उन्होंने शिकायत की, तो टीचर ने कहा कि यह को-एड स्कूल है, अमायरा को सभी से बात करना सीखना चाहिए।
घटना के दिन CCTV फुटेज में दिखता है कि अमायरा दो बार अपनी टीचर से बात करने की कोशिश करती है, फिर रेलिंग से कूद जाती है। लेकिन फुटेज में ऑडियो नहीं है, जबकि CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए था। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि माता-पिता के सभी बयान दर्ज किए जाएंगे और हर तथ्य की जांच होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परिवार गहरे सदमे में है, इसलिए बयान पुलिस की मौजूदगी में अगले कुछ दिनों में लिए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- राजस्थान में धमाके से रेलवे ट्रैक को हुआ नुकसान, लोग घबराकर निकले घर से बाहर, नहीं हुआ कोई हताहत…
- ‘सनकी’ शिक्षक की हैवानियत! मासूम को हवा में उठाकर पटका, वीडियो देख खौल उठेगा खून
- Share Market Today: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,900 के पार, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
- सौंग नदी की सेहत का होगा टेस्ट, 36 जगहों पर जुटेगा जैविक डेटा, 80 किमी क्षेत्र में होगा अध्ययन
- अब घर भी सुरक्षित नहीं… रात के अंधेरे में युवती को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिली खून से लथपथ लाश
