Rajasthan News: राजस्थान ने सूर्य नमस्कार के क्षेत्र में एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। 3 फरवरी को हुए एक राज्य स्तरीय आयोजन में 1 करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि ने पिछले वर्ष के 1.33 करोड़ प्रतिभागियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिली मान्यता
गुरुवार को राजस्थान विधानसभा परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किया। इसे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वीकार किया। यह आयोजन राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में संपन्न हुआ था, जबकि जयपुर के एसएमएस फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री खुद भी शामिल हुए।
शिक्षा मंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस विश्व रिकॉर्ड पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, बल्कि यह स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
सूर्य नमस्कार के फायदे
सूर्य नमस्कार योग की एक प्राचीन प्रक्रिया है, जिसमें 12 आसनों का संयोजन होता है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। नियमित अभ्यास से शरीर लचीला और ऊर्जावान रहता है, साथ ही यह एकाग्रता और आत्मशक्ति को भी मजबूत करता है।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी
