Rajasthan News: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए जोधपुर के बिलाड़ा में लाइमस्टोन के 8 मेजर मिनरल प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी आवश्यक अनुमतियां पहले ही प्राप्त कर ली गई हैं, जिससे राजस्थान ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू, 12 दिसंबर अंतिम तिथि
राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (आरएसएमईटी) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसने माइनिंग प्लान, पर्यावरण स्वीकृति, वन विभाग की एनओसी और प्रदूषण बोर्ड की अनुमति सहित सभी जरूरी मंजूरियां हासिल कर ली हैं। 7 नवंबर से भारत सरकार के एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर ई-नीलामी शुरू हो चुकी है।
- बिड डॉक्यूमेंट उपलब्ध: 24 नवंबर तक
- बिड जमा करने की अंतिम तिथि: 12 दिसंबर
प्री-एम्बेडेड मॉडल: 3 साल की देरी खत्म
खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि सामान्यतः नीलामी के बाद खनन शुरू करने में ढाई से तीन साल लग जाते हैं, क्योंकि एलओआई धारकों को अलग-अलग विभागों से अनुमतियां लेनी पड़ती हैं। लेकिन प्री-एम्बेडेड मॉडल में सभी मंजूरियां पहले ही ले ली गई हैं, इसलिए नीलामी के तुरंत बाद खनन शुरू हो सकेगा।
यहां से मिली अनुमतियां
- खान मंत्रालय से माइनिंग प्लान स्वीकृति
- वन विभाग से फॉरेस्ट क्लियरेंस
- पर्यावरण मंत्रालय से टीओआर, ईआईए, जनसुनवाई, एसईएसी-एसईआईएए स्वीकृति
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीई और सीटीओ
- राजस्व विभाग से चरागाह भूमि पर अनुमति
केंद्र की पहल, राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड
केंद्र सरकार ने एमएमडीआर एक्ट संशोधन कर राज्यों से कम से कम 5 प्री-एम्बेडेड ब्लॉक तैयार करने को कहा था। राजस्थान ने न केवल समय से काम पूरा किया, बल्कि 8 ब्लॉकों की नीलामी कर देश में मिसाल कायम की। आरएसएमईटी को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) घोषित किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: 1500 प्रोफेसरों की होगी भर्ती! CJI और 25 HC के चीफ जस्टिस भोपाल में, ज्यूडिशियल एकेडमी में जजेज का मंथन, सीहोर में राष्ट्रीय सम्मलेन में शामिल होंगे CM डॉ मोहन, आज से कांग्रेस की बैठक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय का करेंगी शुभारंभ
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 7 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, राजद कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन, भाजपा कार्यालय में किरेन रिजिजू की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 07 February History : ग्रेनाडा को ब्रिटेन से मिली आजादी… अमेरिका में The Beatles की धूम, शो में पहुंचे करोड़ों फैंस… जानिए इतिहास के पन्नों की अन्य घटनाएं

