Rajasthan News: खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जनता को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व इस मुश्किल दौर में देश के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा है।

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी शून्य
बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी है, वहीं डीजल पर इसे घटाकर शून्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि इस कदम से राजस्थान के लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक संबल मिलेगा। दुनिया भर में तेल की कीमतों में अस्थिरता है, लेकिन भारत के नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार ने अपने राजस्व की कुर्बानी देकर आम आदमी की जेब बचाई है।
दुनिया में बढ़ी कीमतें, पर भारत में राहत
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया (ईरान-इजराइल) में तनाव की वजह से कच्चा तेल $122 प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। भाजपा का कहना है कि पड़ोसी देशों में तेल की कीमतें 50% तक बढ़ गई हैं, लेकिन भारत में इसे स्थिर रखने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से एक विशेष अपील भी की है। सीएम ने इस अवसर पर अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। राष्ट्र की प्रगति में एकजुट होकर सहयोग करें। सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
पढ़ें ये खबरें
- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 08 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
