Rajasthan News: राजस्थान में डिजिटल जनगणना (Digital Census 2026) का काम शुरू होने से पहले ही साइबर अपराधियों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। अगर आपके पास भी कोई खुद को जनगणना अधिकारी बताकर फोन करे या घर आए, तो संभल जाइए। दरअसल, साइबर क्राइम शाखा ने एक गंभीर एडवाइजरी जारी कर प्रदेश की जनता को अलर्ट किया है कि जनगणना के नाम पर पर्सनल डेटा और पैसा लूटा जा रहा है।

ये हैं ठगी के 3 खतरनाक तरीके
- फर्जी कॉल और स्क्रीन शेयरिंग: ठग फोन करके परिवार की डिटेल मांगते हैं और फिर बातों-बातों में AnyDesk या TeamViewer जैसे ऐप डाउनलोड करवाकर आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल ले लेते हैं।
- घर आकर टैबलेट का खेल: कुछ अपराधी घर पहुंचकर टैबलेट पर जानकारी भरने का नाटक करते हैं। इसी दौरान वे आपसे एक ओटीपी मांगते हैं, जो दरअसल आपके बैंक ट्रांजैक्शन का होता है।
- SMS लिंक: आपके मोबाइल पर जनगणना अपडेट करें जैसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इन लिंक्स पर क्लिक करते ही आपका निजी डेटा चोरी हो सकता है।
01 मई से शुरू होगी असली प्रक्रिया
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि डिजिटल जनगणना के तहत Self Enumeration की सुविधा दी गई है। इसकी सही प्रक्रिया 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक चलेगी। बता दें कि यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और सरकार इसके लिए कोई फीस नहीं मांगती। अगर कोई पैसे की मांग करे, तो समझ लें कि वह ठग है।
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- अपनी बैंक डिटेल या आधार जैसी गोपनीय जानकारी फोन पर किसी को न दें।
- घर आने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र (ID Card) जरूर चेक करें और स्थानीय बीएलओ (BLO) से इसकी पुष्टि करें।
पढ़ें ये खबरें
- Agniveer Recruitment: अग्निवीर अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग, 4 मई से क्लासेस होंगे शुरू, ऐसे करें अप्लाई
- डिजिटल अरेस्ट मामले CBI ने पहली बार दर्ज की FIR: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला से की थी 25.26 लाख की ठगी
- बस इतनी सी बात और… पति ने कर दी पत्नी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
- MI vs PBKS IPL 2026 : पंजाब की लगातार चौथी जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराकर बनी टेबल टॉपर, प्रभसिमरन-अय्यर ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- श्योपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी: नीचे दबने से चार की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल
