Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। उन्होंने 30 जून को सेवानिवृत्त हुए रवि प्रकाश मेहरड़ा की जगह ली है, जिन्होंने महज 20 दिनों तक इस पद का कार्यभार संभाला था। इससे पहले उत्कल रंजन साहू इस पद पर थे, जो अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

UPSC पैनल में सबसे ऊपर था नाम
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था, जिसमें राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल शामिल थे। पैनल में राजीव शर्मा का नाम सबसे ऊपर था, और अंततः सरकार ने उन्हें प्रदेश की पुलिस का नया मुखिया नियुक्त किया।
लंबा और विविध अनुभव
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) से हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं। उन्होंने भरतपुर और जयपुर नॉर्थ में एसपी, भरतपुर और बीकानेर रेंज में आईजी, राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक, डीजी (एसीबी) और डीजी (कानून-व्यवस्था) जैसे अहम पदों पर कार्य किया है।
वे सीबीआई, दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं और हाल ही में दिल्ली स्थित पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के महानिदेशक पद पर तैनात थे। उनके पुलिस प्रशासन में योगदान को देखते हुए 2014 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में निभाई अहम भूमिका
राजीव शर्मा पूर्व में राजस्थान ACB के डीजी रह चुके हैं, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाईयों का नेतृत्व किया। उनके पास न केवल कानून व्यवस्था का मजबूत अनुभव है, बल्कि पुलिस प्रशासन और नीति-निर्माण में भी गहरी समझ है।
पढ़ें ये खबरें
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा
