Rajasthan News: राजस्थान पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव शर्मा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

UPSC के पैनल में सबसे ऊपर था राजीव शर्मा का नाम
राजस्थान सरकार ने डीजीपी पद की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। UPSC ने इसमें से राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नामों को शॉर्टलिस्ट कर राज्य सरकार को भेजा। राजीव शर्मा 1990 बैच के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, और उनका नाम पैनल में शीर्ष पर था। उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव और पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।
केंद्र से वापस बुलाया गया
राजीव शर्मा वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) में डीजी के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी नियुक्ति के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर उन्हें राज्य में वापस बुलाने का आग्रह किया था।
प्रशासनिक अनुभव और सशक्त पुलिसिंग पृष्ठभूमि
राजीव शर्मा का अब तक का करियर बहुआयामी और सशक्त रहा है। उन्होंने दिल्ली में सीबीआई के साथ-साथ राजस्थान में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में एसपी, डीजी एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो), डीजी लॉ एंड ऑर्डर, और राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) के डायरेक्टर जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। RPA में वह राज्य के युवा पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- महाकाल मंदिर में हाई-सिक्योरिटी मॉक ड्रिल: 100 से ज्यादा NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा; डमी आतंकियों और बंधक रेस्क्यू का किया अभ्यास
- MP के कांग्रेस विधायक राजस्थान सड़क हादसे में घायलः कार और ई-स्कूटी की टक्कर में दोनों पक्षों को लगी चोटें
- Ranchi News: बिरसा जैविक उद्यान में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने दिया बच्चे को जन्म
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट के लिए मोतिहारी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- JHTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
