Rajasthan News: राजस्थान ने पीएम सूर्य घर योजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल लगाने वाले घरों की संख्या 1 लाख पार कर गई है। यानी अब प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर सूरज की रोशनी से बिजली बन रही है। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान अब गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के बाद इस योजना में देश का 5वां सबसे बड़ा राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की रफ्तार काफी तेज हो गई है।

राज्य की तीनों डिस्कॉम कंपनियों जयपुर, अजमेर और जोधपुर के अंतर्गत कुल 1 लाख से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। जयपुर में 33,922, अजमेर में 32,957 और जोधपुर में 33,378 घरों पर पैनल लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 408 मेगावॉट है। सरकार ने सोलर पैनल लगाने पर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी दी है। अब तक 86,307 ग्राहकों को ₹672 करोड़ सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
योजना के शुरूआती समय में हर महीने सिर्फ 37 पैनल लगाए जा रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 10,000 के पार जा चुकी है। डिस्कॉम कंपनियों ने प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘सोलर चैंपियन अवार्ड’ और बिलिंग-मीटरिंग के सरल तरीके अपनाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान अब सिर्फ रेगिस्तान नहीं, बल्कि सोलरिस्तान बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- SIP Investment Diwali 2026: रोज 100 रुपए बचाकर बन सकते हैं लखपति, जानिए कैसे जुटेगा 15 लाख का फंड ?
- सोनीपत में दिनदहाड़े चोरी करते दो युवक पकड़े, दुकानदारों ने जमकर की धुनाई; ई-रिक्शा से उड़ाते थे सामान
- Jharkhand News: जामताड़ा में कोयला गैसीकरण के ट्रायल से मचा हड़कंप, चापाकल और बोरिंग से अपने आप निकलने लगा पानी, प्रशासन ने रुकवाया काम
- जालंधर के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली सांभर, लोगों में मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग
- Digital Gold: डिजिटल गोल्ड की खरीद 83% बढ़ी, 2,590 करोड़ रुपए का निवेश; जानिए आखिर क्यों टूट पड़े लोग ?
